Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भामाशाह भंसाली जी ने किया 36 कोम का सम्मान।

0 10

प्रवीण जोशी बौद्धिक भारत समाचार

सांचौर हाडेचा में स्थित कनक कीर्ति स्तंभ की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव पिछले कई दिनों से चल रहा था और पूरे नगर को अयोध्या नगरी के रूप में सजाया गया था और इस भव्य आयोजन को लाखों लोग जालौर सिरोही पाली और राजस्थान और राजस्थान के बाहर के लोग भी देखने आए थे 9 मंजिला भव्य कीर्ति स्तंभ अपने आप में एक अनोखी पहचान बन गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भामाशाह एवं उद्योगपति श्री बाबूलाल जी भंसाली पिछले कई महीनों से लगातार हाड़ेचा में रहकर एक एक चीज को बारीकी से देखकर कार्य करवा रहे थे इस अयोध्या नगरी में हाड़ेचा के 36 कॉम ने भी पूर्ण रूप से सहयोग किया बाबूजी के एक आह्वान पर हाड़ेचा के 36 कौम के लोग जी-जान लगाकर अपना सहयोग देने को तैयार हो गए 36 कौम के लोगों ने इस आयोजन को भव्य बनाने हेतु अपनी जमीन ,मकान, अपना पूर्ण समय अपनी गाड़ी घोड़े और व्यवस्था में भी 36 कौम के लोग दिन-रात लग गए। आज इस मौके पर आदरणीय भंसाली जी ने गांव के प्रमुख लोगों को जिन लोगों ने अपना सहयोग दिया था उन्हें सम्मानित किया जिसमें , स्वामी कैलाश पुरी जी हाडेचा, सुथार रामाराम जी, गंगार सिंह जी राजपूत नरपत सिंह जी इसरोल, जबर सिंह जी हाडेचा, एवं अन्य लोगों को सम्मानित किया। इस मौके पर हाड़ेचा जैन संघ के अध्यक्ष पुखराज जी भंसाली, ,छबील जी जैन, शांतिलाल जी भंसाली ,मांगीलाल जी जैन, घेवर चंद जी जैन,किरण जी भंसाली दिनेश जी भंसाली, मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.