Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भीनमाल में भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा के कैलेंडर वर्ष में पूरे भारत वर्ष में एमडीआरटी चयन में प्रथम रहने पर गुरुवार को एमडीआरटी अभिकर्ताओं का सम्मान किया गया।

0 6

ललित हौंडा बौद्धिक भारत समाचार

भीनमाल में भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा के कैलेंडर वर्ष में पूरे भारत वर्ष में एमडीआरटी चयन में प्रथम रहने पर गुरुवार को एमडीआरटी अभिकर्ताओं का सम्मान किया गया। शाखा प्रबंधक रमेश परमार ने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा भीनमाल नहीं इस बार मिलियन डॉलर राउंड टेबल (एमडीआरटी) में पूरे भारत में प्रथम रहने पर एमडीआरटी अभिकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस कैलेंडर वर्ष में 24 जनवरी को दिसंबर 2022 को समाप्त तिमाही में MDRT के क्षेत्र सम्पूर्ण भारत मे उत्कृष्ट नव व्यवसाय कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए अतुलनीय कार्य करने वाले अभिकर्ताओं एवं टीम लीडर का जोधपुर मंडल के उच्च अधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर आशु भटनागर वरिष्ठ मंडल प्रबन्धक, अनिल वंगानी विपणन प्रबन्धक, विनोद गुप्ता मैनेजर सेल्स जोधपुर, रमेश परमार शाखा प्रबंधक सहित कई अभिकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.