ग्राम पंचायत बाघाना एक दिवसीय स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भाजपा नेता अजय सोनी द्वारा आयोजिन किया गया|
अशोककुमार चंदेल बौद्धिक भारत अहमदाबाद
ग्राम पंचायत बाघाना एक दिवसीय स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भाजपा नेता अजय सोनी द्वारा आयोजिन किया गया, जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया | प्रतियोगिता में बजरंग क्लब बाघाना ने बप्पा मोरिया क्लब, यंग स्टार खेरावडी ने बाबा रामदेव क्लब उबाभाटा कृष्णा क्लब ने गोरी क्लब, बप्पा मोरिया क्लब द्वितीय मुझडाई ने गोरीधाम क्लब, बजरंग क्लब ने यंग स्टार क्लब खेरावड़ी, कृष्णा क्लब ने बप्पा मोरिया क्लब को हराया | फाइनल मैच में कृष्णा क्लब बाघाना ने बजरंग क्लब को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया | विजेता व उपविजेता को मोमेंटो दिया गये| अजय सोनी ने खिलाड़ियों को बधाई व गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया | प्रतियोगिता में जेठुसिंह रावत, राजेश सालवी, प्रहलाद भाट, तेजाराम सालवी, सतीश भाट, जितेंद्र बोहरा, हुकुमसिंह रावत, भगवानसिंह रावत सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे |
