बावन गजा सिद्धि क्षेत्र मे भगवान श्री आदिनाथ मोक्ष कल्याणक तथा वार्षिक मेला मस्तक अभिषेक निर्वाण कल्याणक एवं श्री शांतिनाथ विधान भक्तांबर विधान वार्षिक मेला का पावन पर्व संपन्न
कमल सिंह मायला बौद्धिक भारत समाचार
आज बड़वानी जिले के बावन गजा सिद्धि क्षेत्र में मुनि श्री अक्षय सागर जी महाराज, मुनि श्री नेमी सागर जी महाराज, मुनि श्री शैल सागर जी महाराज, मुनि श्री अचल सागर जी महाराज, एकल श्री उपशम सागर जी महाराज के सानिध्य में भगवान श्रीआदिनाथ मोक्ष कल्याणक एवं मस्तकाभिषेक शांतिनाथ विधान तथा भक्तांबर विधान का वार्षिक मेला का पावन पर्व संपन्न हुआ जिसमें बावन गजा सिद्धि क्षेत्र कमेटी के ट्रस्टी गण उपस्थित रहे श्री शेखर जी पाटनी, अंजड़ श्री विनोद कुमार जी, दोषी वाकानेर श्री राज प्रकाश जी पहाड़िया कुक्षी अशोक जी दोषी इंदौर श्री नरेश चंद्र जी जैन बाकी आरसी जैन मनावर जितेंद्र जी गोदा बड़वानी उपस्थित रहे।