Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

रानीवाड़ा में राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से 66वीं स्टेट लेवल की 14 वर्ष प्रथम स्काई मार्शल गेम्स सिरोही जिले के शिवगंज के एक स्कूल में आयोजित किए गए।

0 18

हितेंद्र जोशी बौद्धिक भारत समाचार

रानीवाड़ा में राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से 66वीं स्टेट लेवल की 14 वर्ष प्रथम स्काई मार्शल गेम्स सिरोही जिले के शिवगंज के एक स्कूल में आयोजित किए गए। इस प्रतियोगिता में जालोर जिले की प्रतिभाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया है। जालोर में भी रानीवाड़ा तहसील की ग्रामीण प्रतिभाओं ने एकतरफा प्रदर्शन कर एकाधिकार बनाए रखा। पीटीआई सूरजपालसिंह देवड़ा ने बताया कि स्काई मार्शल आर्ट खेल में 14 वर्ष की प्रतियोगिता में जालोर जिले के रानीवाड़ा धानोल की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भोड़ो की ढ़ाणी की पलक पंवार पुत्री वगताराम पंवार ने गोल्ड मेडल, राजकीय उच्च प्राथमिक राजकीय विद्यालय भंवरिया की दक्षाकुमारी ने सिल्वर मेडल, दहीपुर की माधव स्कूल की निकिताकुमारी और जालोर के इमानुइल स्कूल के लव गर्ग को ब्रॉन्ज यानि कास्य पदक मिला है। मुख्य प्रशिक्षक रमेश चौधरी ने बताया की जालोर जिले में ग्रामीण प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। गांवों में प्रतिभाएं भरी पड़ी हैं। बस उन्हे तलाशने और फिर तरासने की जरूरत रहती है। जालोर जिले की सफलता में खासकर रानीवाड़ा की अहम भूमिका रही है। जिसमें प्रशिक्षकों की ओर से मन लगाकर बच्चों को प्रशिक्षित करना खासकर रहा है। इस प्रतियोगिता में बच्चों की सफलता में प्रशिक्षक ओमप्रकाश गर्ग, दलाधिपति मनोज कुमार डाडोकी, टीम प्रभारी मेंमा कुमारी जाखड़ी, बाबूराम प्रजापत, महादेवाराम की खास भूमिका रही। इस सफलता पर प्रधान रानीवाड़ा राघवेन्द्रसिंह देवड़ा, उपप्रधान महादेवाराम देवासी, सीबीईओ गजेन्द्र देवासी, कांतिलाल राणा, सरूपाराम, गुमानसिंह दहीपुर, सूर्यवीरसिंह, धानेाल सरपंच गणपतलाल ने बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.