Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना का किया निरीक्षण सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार

0 26

भरत जोशी बौद्धिक भारत समाचार

सिरोही- राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में शुमार मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के माध्यम से राजकीय विद्यालय के कक्षा 1 से 8 तक छात्र-छात्राओं को सप्ताह में दो बार (मंगलवार व शुक्रवार) मिल्क पाउडर से तैयार दूध का वितरण किया जा रहा है। उक्त योजना को शत प्रतिशत एवं सफल क्रियान्विति सुनिश्चित करने के लिए जिला कलेक्टर डॉ. भँवर लाल के आदेशानुसार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माटसन ब्लॉक रेवदर का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने किया साथ दिये जा रहे दूध को मात्रा व गुणवत्ता को जांचा। उक्त निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना का भी निरीक्षण किया। सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने उपस्वास्थ्य केन्द्र माटसन, ब्लॉक रेवदर की एएनएम को विद्यालय के छात्र-छात्राओं को एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के तहत आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट समय पर देने को लिए निर्देशित किया। सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने निरीक्षण उपरांत विद्यालय के दूध के स्टॉक रजिस्टर का भी अवलोकन किया तथा बच्चों से और अभिभावकों से इस सम्ब्न्ध मे फीडबैक भी लिया और उन्होंने बताया की विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने की सीख देते हुए प्रतिदिन स्नान करने के साथ ही भोजन करने से पूर्व और शौच जाने के बाद साबुन से हाथ धोने के लिए प्रेरित किया और स्टाफ से विद्यालय परिसर मे साफ सफाई से कार्य करने के निर्देश भी दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.