Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

विप्र फाउंडेशन ब्लॉक इकाई रानीवाड़ा कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न ।

0 83

हितेंद्र जोशी बौद्धिक भारत सामाचार

विप्र फाउंडेशन ब्लॉक इकाई रानीवाड़ा की कार्यकारिणी बैठक जिलाध्यक्ष हीरालाल सारस्वत के मुख्यातिथ्य एवं ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कुमार जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में सर्वप्रथम भगवान परशुराम के श्री चरणों में उपस्थित सभी सदस्यों ने मंत्रों के माध्यम से भाव पुष्प अर्पण किए। बैठक को प्रारंभ करते हुएताराचंद भारद्वाज ने बैठक के एजेंडे पर विस्तृत चर्चा करते हुए विप्र फाउंडेशन के उद्देश्यों उसके करणीय कार्यों ओर संगठन की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बाद में बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जालौर सारस्वत ने इस वित्तीय वर्ष में प्रत्येक गांव -गांव, ढाणी- ढाणी तक विप्र फाउंडेशन का कार्य ले जाने का सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। उपाध्यक्ष मफतलाल पुरोहित ने किस प्रकार से कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा जाए उस कार्यविधि पर विस्तार से प्रकाश डाला। संगठन में लंबे समय से कार्य कर रहे डॉक्टर कीर्ति जोशी ने संगठन की एकता पर बल देते हुए ब्राह्मण शक्ति को एकजुट रहने का आह्वान किया। बैठक को जिला मंत्री जैसाराम पुरोहित फतापुरा ने भी संबोधित किया। जिला कार्यकारिणी सदस्य गोविंद रावल ने सब को मकर सक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए संगठन के हित में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। अंत में अध्यक्ष जोशी ने सर्वसम्मति से मनोनयन पद्धति के तहत दायित्वों की घोषणा की| डॉ. किशनलाल जोशी, डॉ. बाबूलाल पुरोहित, मेदाराम पुरोहित जेतपुरा, रणछोड़ाराम पुरोहित सेवाडिया, ऑ. डी. वैष्णव रानीवाडा, भवानीशंकर त्रिवेदी रानीवाड़ा, जवानमल रावल रानीवाड़ा खूर्द संरक्षक मंडल के रूप में उपस्थित रहे। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जबराराम पुरोहित (सरपंच) डूंगरी, कृष्ण कुमार पुरोहित (सरपंच) रोड़ा, कांतिलाल पुरोहित रोड़ा, नरेंद्र पुरोहित धानोल, डॉ कीर्ति जोशी रानीवाड़ा,नरपत के पुरोहित डुंगरीउपस्थित रहे, उपाध्यक्ष- बाबूलाल पुरोहित जेैतपुरा , चेतन वैष्णव रानीवाडा, नरेश पी जोशी, धनराज शर्मा वणधर, बाबूलाल पुरोहित रोड़, महेन्द्र त्रिवेदी रानीवाड़ा, महामंत्री- शंकरलाल पुरोहित व्याख्याता फतापुरा, कोषाध्यक्ष- पोपटलाल रावल रानीवाड़ा खुर्द, प्रवक्ता- मुकेश कुमार पुरोहित गोलवाड़ा (व्याख्याता), संयुक्त मंत्री- गिरीश अवस्थी रानीवाड़ा, मंत्री सूर्यप्रकाश शर्मा रानीवाड़ा, पारसमल जोशी रानीवाडा, महेश बोहरा रानीवाडा, नंदकिशोर जोशी धानोल, दिनेश वैष्णव रानीवाड़ा, उपस्थित रहे।कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुरेंद्र जोशी रानीवाड़ा, लक्ष्मण जोशी मालवाड़ा, धनाराम पुरोहित बिलड, पारस पुरोहित सेवाड़ा, लीलाराम पुरोहित गोलवाड़ा, प्रताप पुरोहित वाडा, चुनीलाल पुरोहित दौलपुरा, श्रवण कुमार शर्मा करड़ा, जगदीश जोशी रानीवाडा, ओमप्रकाश राजपुरोहित, सुरेश जोशी आजोदर, दिनेश एच जोशी रानीवाडा खूर्द, पुष्पेन्द्र पंडित, हितेश जोशी बड़गांव, दिलीप जोशी धामसीन, प्रवीण जोशी रतनपुर वर्धाराम पुरोहित जाखडी, अमृतलाल जोशी मैत्रीवाड़ा, संजय जोशी दहीपुर निमेष पुरोहित वाडा, पुखराज पुरोहित दौलपुरा, मंशाराम पुरोहित आजोदर उपस्थित रहे। सदस्यों ने नवमनोनीत सदस्यों का माला पहना कर अभिनंदन किया। ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश जोशी ने बैठक को संबोधित करते हुए 19 जनवरी को विशेष योग्यजन आयुक्त मा.उमाशंकरजी के रानीवाड़ा आगमन पर स्वागत कार्यक्रम की चर्चा की एवं सभी से सुझाव आमंत्रित किए | अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इस वित्तीय वर्ष में जिलाध्यक्ष जी की इच्छा के अनुरूप विप्र फाउंडेशन का काम गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में भंवरलाल सारस्वत, , करतारामजी पुरोहित, दिनेशजी रावल, सवाई सारस्वत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.