ललित होंडा बौद्धिक भारत भीनमाल
श्रीमाली ब्राह्मण समाज भीनमाल के द्वारा समाज में पढ़ाने वाले राजकीय एवं निजी शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। शिक्षाविदों ने अपने विचार व्यक्त किए। सचिव भगवती प्रसाद दवे ने गुरु वन्दना के साथ बैठक का प्रारंभ किया। बैठक में श्रीमाली ब्राह्मण समाज के छात्रों के लिए सामान्य ज्ञान परीक्षा, बोर्ड परीक्षा के छात्रों के लिए विशेष परीक्षा, केरियर गाइडेंस, अभिभावक सम्मेलन, संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित कराने पर निर्णय लिया गया। इस अवसर पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष शेखर व्यास, महेश ओझा, प्रमोद दवे, रतनलाल ओझा, जयनारायण वोरा, मनोज ओझा, मनोज दवे, विष्णुदत व्यास, अमित व्यास, शैलेश दवे, प्रकाश बोहरा, विनोद दवे, सुरेश दवे, रतनलाल दवे, किशन दवे, भावना व्यास, दक्षा बोहरा, जागृति व्यास, श्यामा दवे सहित कई लोग उपस्थित रहे।