Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

राजपुरोहित महासभा सांचौर- चितलवाना के प्रवासी इकाई प्रतिनिधियों के चुनाव धानेरा, डीसा, पालनपुर, सिद्धपुर और मेहसाणा में रविवार को चुनाव संपन्न हुए।

0 24

प्रवीण जोशी बौद्धिक भारत समाचार

राजपुरोहित महासभा सांचौर- चितलवाना के प्रवासी इकाई प्रतिनिधियों के चुनाव धानेरा, डीसा, पालनपुर, सिद्धपुर और मेहसाणा में रविवार को चुनाव संपन्न हुए।
निर्वाचन अधिकारी डूंगराराम पुरोहित बिछावाड़ी ने बताया कि प्रथम बार लोकतांत्रिक पद्धति से पंजीकृत मतदाताओं द्वारा राजपुरोहित समाज के प्रवासी बंधुओं द्वारा राजपुरोहित महासभा सांचौर-चितलवाना के प्रवासी इकाई प्रतिनिधियों के चुनाव संपन्न करवाए गए। जिसमें समाज बंधुओं ने एकता का परिचय देते हुए सर्वसम्मति से प्रतिनिधियों का निर्वाचन किया। उन्होंने बताया कि प्रवासी इकाई चुनाव के दौरान धानेरा में अरविंद कुमार जोशी, डीसा में भीमाराम विठ्ला, नारायण भाई राजगुरु, लालचंद भड़वला, रणछोड़भाई भड़वला, हकमाराम भड़वला, जोराराम भड़वला, चमनलाल डीगारी, मोहनलाल डीगारी, अमृतलाल रावल, रड़मलराम जोशी, करसनराम जोशी, वासुदेव मोढ़, पालनपुर में सांवलाराम विठ्ला व सिद्धपुर में दिनेशकुमार हलसिया निर्वाचित हुए। राजपुरोहित महासभा सांचौर-चितलवाना की कार्यकारिणी गठन को लेकर पहली बार चुनाव करवाए जा रहे है। इसमें लोकतांत्रिक तरीके मतदान करवाया जा रहा है। पहले ग्राम इकाई के चुनाव करवाए जा रहे है। जिसके बाद समाज विकास के लिए उपखंड स्तरीय नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस चुनाव प्रक्रिया को दयाराम भड़वल, मफतलाल वासन चौहान और जगदीश कुमार कारोला ने चुनाव पूरी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.