Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

सांचौर में स्मृति वन के पास स्कूल में बच्चों को संबोधित करते हुए DSP रूप सिंह इंदा ने कहा कि सड़क पर हमेशा यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।

0 27

प्रवीण जोशी बौद्धिक भारत समाचार

प्रदेश भर में बीते गुरुवार को शुरू हुए 32वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत तीसरे दिन परिवहन विभाग, पुलिस प्रशासन व यातायात पुलिस द्वारा शहर की सरकारी व निजी स्कूलों में स्कूली छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी। इसके अलावा इस सप्ताह के तहत शहर के मुख्य चार रास्ता सहित अलग-अलग जगहों पर वाहनों के रिफलेक्टर लगाए और बिना सीट बेल्ट व बिना हेलमेट पहले वाहन चालकों से समझाइश की। स्मृति वन के पास स्कूल में बच्चों को संबोधित करते हुए DSP रूप सिंह इंदा ने कहा कि सड़क पर हमेशा यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। 18 साल से कम उम्र के बच्चों को वाहन नहीं चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की जानकारी और लापरवाही के कारण हमेशा सड़क हादसे होते है। इन सड़क हादसों में कमी लाने के लिए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन करके आमजन को यातायात नियमों से रूबरू करवाया जा रहा है। परिवहन विभाग के निरीक्षक राहुल गोदारा ने बताया कि युवा वर्ग बाइक को ओवर स्पीड चलाते है। हेलमेट का उपयोग तक नहीं करते है। जिससे हादसे होने व जान जाने की संभावना रहती है। इसलिए बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करे। साथ ही वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करे। उन्होंने बताया कि 32वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहन चालकों से समझाइश की गई। इस दौरान करीबन 100 से ज्यादा वाहनों के रिफलेक्टर लगाए गए। इस मौके पर आरटीओ राधाकृष्ण प्रजापत, यातायात प्रभारी धर्माराम बिश्नोई, किशनाराम सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.