सांचौर के परावा में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन पर आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
प्रवीण जोशी बौद्धिक भारत समाचार
सांचौर के परावा में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन पर आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें छात्राओं ने बढ़चढ़ कर 85 यूनिट रक्त शहर की बी लाल बल्ड बैंक को सुपुर्द किया गया। व्यवस्थापक रमेश बिश्नोई ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने 85 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. मुकेश विश्नोई ने युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया तथा रक्तदान करते समय रखने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में तीन बार रक्तदान करने की अपील की। डॉ. भागीरथ विश्नोई ने कहा कि एक व्यक्ति अपने जीवन में रक्तदान करके हजारों लोगों की जान बचा सकता है। कार्यक्रम अधिकारी सोवेन्द्रसिंह यादव ने सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक महेंन्द्र सिंह गुर्जर ने किया। इस अवसर पर हरीश साहू, प्राचार्य डॉ सुनीता जलवानिया, डॉ सुनील कुमार, शिवसिंह गुर्जर, करनाराम, हितेश कुमार, सुरेश कुमार, दिनेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।