Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

बीजापुर के स्काउट गाइड का जम्बूरी से लौटने पर स्वागत

0 144

हनुमान सिंह राव बौद्धिक भारत समाचार बाली

राष्ट्रीय मुख्यालय दिल्ली द्वारा आयोजित 18वीं राष्ट्रीय जम्बूरी रोहट पाली में आयोजित हुई जिसमे श्री महावीर रा. उ. मा. वि बीजापुर से रोवर लीडर प्रभु प्रजापति के नेतृत्व में स्काउटर नारायण लाल गाइडर हीना सहित 23स्काउट गाइड ने भाग लिया इन्होने एडवेंचर, कलर पार्टी, मैसेजर ऑफ़ पीस, जम्बूरी गीत, मार्च पास्ट, आदि गतिविधियों में भाग ले कर सफलता पूर्वक प्रमाण पत्र प्राप्त किये, इनके आज बीजापुर पहुँचने पर ग्राम वासियो ने गाजे बाजे और माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया, इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह राणावत, उप सरपंच भोमसिंह दहिया, प्रधानाचार्य कार्यवाहक ललित कुमार परमार, शारीरिक शिक्षक प्रदीप सिंह राणावत,कैलाश सुथार, वार्ड पंच पुखराज, नरेंद्र सिंह, माधो सिंह भगवान सिंह ग्रामीण जन हनुमान सिंह राव खुशाल सिंह धनवंत सिंह लालसिंह भरत रमेशा भरत माली ने स्काउट गाइड दल का स्वागत किया, रोवर लीडर प्रभु प्रजापति को ग्रामीण जनो ने दल को सफलता पूर्वक सहभागिता करवाने पर बधाई दी

Leave A Reply

Your email address will not be published.