ललित होंडा बौद्धिक भारत भीनमाल
भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय नेतृत्व के अनुसार स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के उपलक्ष एवं युवा दिवस के निमित्त भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान द्वारा प्रत्येक जिलों में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है उसी के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जालौर द्वारा भीनमाल में एक दिवसीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि एक दिवसीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भीनमाल में प्रातः 8:00 किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया दौड़ माघ चौक से शुरू होकर खारी रोड, गायत्री गौशाला, करड़ा चौराहे होते हुए शिवराज स्टेडियम पहुंची, जहां पर समापन सभा का आयोजन किया गया तथा विजेता प्रतिभागियों को भामाशाह पुखराज चौधरी बागोटी द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा महिला एवं पुरुष वर्ग में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान किया गया.! इस मैराथन दौड़ में पुरुष वर्ग में रमेश कुमार चौधरी ने प्रथम , महेंद्र सिंह राठौड़ ने द्वितीय व सुरेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं महिला वर्ग में इमरती कुमारी ने प्रथम , निकिता कँवर ने द्वितीय व केसर प्रजापत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया..! विधायक श्री पूराराम चौधरी ने कहा कि युवाओं को शारीरिक दक्षता अति आवश्यक है, वर्तमान समय में विभिन्न महामारी ने घेर रखा है इस हेतु युवाओं को शारीरिक दक्षता के साथ साथ मानसिक विकास में व्यायाम दौड़ योग आदि बहुत ही उपयोगी होते हैं। प्रदेश पैनलिस्ट एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भीनमाल सांवलाराम देवासी ने कहा कि युवा मोर्चा अपने क्षेत्र में विभिन्न ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है तथा युवाओं के मध्य इनकी एक विशिष्ट पहचान बनाने में सक्षम रहा है आज हमारे भीनमाल में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित कर युवाओं को शारीरिक कौशल एवं दक्षता के क्षेत्र में प्रोत्साहित कर रहा है।
भामाशाह एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य सदस्य पुखराज चौधरी बगोटी मैं कहा कि युवा मोर्चा के इस मैराथन दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुझे भामाशाह का रूप में उपस्थित होने का अवसर प्राप्त हुआ इस हेतु में युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता का हार्दिक अभिनंदन करता हूं एवं वर्तमान समय में युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु आयोजित किए जाने वाले किसी भी कार्यक्रम में मैं अपना सहयोग प्रदान करूंगा क्योंकि आने वाले कल की परिभाषा ही युवाओं का सर्वांगीण विकास है ।
इस दौरान भीनमाल भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी ने स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा मंच संचालन भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह सोलंकी ने किया तथा आभार व्यक्त युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रकाश जांगू ने किया।। कार्यक्रम संयोजक एवं जिला मंत्री विकास सोलंकी ने सभी आए हुए मेहमानों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा सोशलमीडिया प्रभारी चंद्रकांता सुन्देशा, भाजपा वरिष्ठ नेता सुमेर बाफना, दिलवरसिंह सोलंकी, नटवर त्रिवेंदी, प्रवीण सिंह सोलंकी , राजा शर्मा,जानकीदास वैष्णव, प्रवीण सैन, दिपक देवासी, शाहिल सिंह राव,नारायण लाल घांची ,उत्तम कुमार ,टीकमाराम, राहुल महेश्वरी व काफी अधिक संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।