रानीवाड़ा के धानोल निवासी डिंपल कंवर ने गोल्ड मेडल जीता है। धानोल के ग्रामीणों ने खुशी जाहिर कर स्कूल स्टॉफ का आभार जताया है।
आहोर की सरकारी हाई स्कूल पादरली में चल रही 17 और 19 वर्ष एथलेटिक्स प्रतियोगिता छात्रा वर्ग में रानीवाड़ा की धानोल की बालिका ने गोल्ड मेडल जीता है। धानोल के ग्रामीणों ने खुशी जाहिर कर स्कूल स्टॉफ का आभार जताया है। स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल चेतन कुमार जांगु ने बताया कि पादरली स्कूल में चल रही इस प्रतियोगिता में गोला फैंक यानि शॉट पुट प्रतियोगिता में धानोल निवासी डिंपल कंवर नरवाण ने गोल्ड मेडल की तालिका मे स्थान बनाया। इसी प्रकार छात्र वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन सरकारी हाई स्कूल सांचौर में हो रहा है। वहां आज की प्रतियोगिता त्रिकुद में विवेक चौधरी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जांगु ने बताया कि मॉडल स्कूल से अब तक 87 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर हो चुका है। इसका श्रेय कोच जितेंद्र कुमार परमार शारीरिक शिक्षक और नारायणराम को जाता है। उन्होंने प्रतिभाओं को तराशकर आगे लाने में मदद की है। साथ ही, सभी स्टॉफ का समर्पण और मेहनत के कारण ही आज मॉडल स्कूल के स्टूडेंट्स प्रत्येक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रहे है। जिले सहित स्टेट लेवल पर खेलने के लिए सर्वाधिक चयन स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय रानीवाड़ा से हुआ है। इससे पूर्व, इस स्कूल का 17 वर्षीय हैंडबाल टीम में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था, लेकिन डिंपल कंवर का राज्य स्तर पर चयन नहीं हो सका था। ऐसे में डिंपल ने हार नहीं मानी और एथलेटिक्स की तैयारी में लग गई।