Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

सेवाड़ा गांव के ग्रामीणों और गौभक्तों का ऐतिहासिक निर्णय, गौशाला के लिए खरीदी 80 लाख रुपए की लागत से जमीन, सहयोग देने की अपील

0 10

रानीवाड़ा तहसील के सेवाड़ा गांव में पिछले 4 वर्षों से पातालेश्वर गौशाला का गोभक्तों, भामाशाह एवं ग्रामीणों के सहयोग से संचालन किया जा रहा है। पातालेश्वर गौशाला सेवाड़ा में करीबन 700 से भी अधिक गायों की प्रत्येक दिन सेवा की जारी है। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से पातालेश्वर गौशाला के लिए करीबन 80 लाख रुपए की लागत से जमीन खरीदी गई है।

वहीं पातालेश्वर गौशाला संस्थान सेवाड़ा के पदाधिकारियों ने बताया कि सेवाडिया निवासी मनीष कुमार पुत्र छगनलाल राजपुरोहित की ओर से गौशाला हेतु भूमिदान में 5 लाख रुपए की सहयोग राशि दी है। वहीं उन्होंने बताया कि प्रत्येक भूमि दान में क्षेत्र के भामाशाह बढ़चढ़ गोदान कर रहे हैं। साथ ही पातालेश्वर गौशाला संस्थान के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से इस भूमिदान के पवित्र कार्य में सहयोग देने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.