दांतराई। दांतराई ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर द्वितीय में सोमवार को प्रशासन गांव के संग अभियान पांच पंचायतों का फोलोअप शिविर का आयोजन रेवदर उपखंड अधिकारी दुदाराम, तहसीलदार जगदीश कुमार विश्नोई, विकास अधिकारी मनहर विश्नोई की उपस्थिति में आयोजित हुआ। शिविर में ग्रामीणों को रेवदर उपखंड अधिकारी ने ग्रामीणों को राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। तहसीलदार जगदीशकुमार विश्नोई ने ग्रामीणों को म्यूटेशन भरवाने, नाम शुद्धीकरण, बटवारा नामा, खाघ सुरक्षा, सीमाज्ञान, भौतिक सत्यापन सहित कई राजस्व विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विकास अधिकारी मनोहर विश्नोई ने पंचायती राज नियमों की जानकारी देकर ग्रामीणों को अवगत कराया तथा आमजन को पंचायती राज योजनाओं का लाभ लेने की ग्रामीणों को अपील की। तथा ग्रामीणों को खाद सुरक्षा योजना में नाम जुड़वाने पेंशन योजना, पालनहार योजनाओं का लाभ लेने सहित कई सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने की अपील की। शिविर में दांतराई के ग्रामीण को पुश्तैनी पट्टे नही मिलने पर विकास अधिकारी को समस्या से अवगत करवाया जिस पर विकास अधिकारी ने वीडीओ प्रकाश कुमार को बुलाकर लोगों को अधिक से अधिक पट्टे देने को लेकर निर्देश दिए। दांतराई के ग्रामीणों ने पादरू खेड़ा की गोचर एवं आबादी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई। दांतराई सरपंच ने पादरू खेड़ा की आबादी भूमि का सीमाज्ञान करवाने के उपखंड अधिकारी से मांग की। शिविर में पंचायती राज, राजस्व विभाग, विधुत विभाग, जलदायक विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
ये हुए फोलोअप शिविर में काम
दांतराई गाँव में आयोजित ग्राम पंचायत दांतराई, निम्बज, हरणी अमरापुरा, धाण, जीरावल पंचायतों के शिविर में पंचायती राज द्वारा 102 पट्टे, 25 जाब कार्ड, 35 जन्म मृत्य व अन्य प्रमाण पत्र, नरेगा सोफ्ट पर 34 मोबाइल नम्बर अपडेट, 12 खाता संख्या अपडेट, राजस्व विभाग द्वारा न्यायालय 151 रास्ता प्रकरण 1, खाघ सुरक्षा भौतिक सत्यापन 25, म्युटेशन 62, खाते की शुद्धिकरण 1, सीमाज्ञान 1, सार्वजनिक प्रयोजानार्थ हेतु भूमि आवंटन 1, प्रतिलिपि 1 का कार्य किया गया।
ये रहे शिविर में उपस्थित
दांतराई में आयोजित फोलोअप शिविर में शिक्षा विभाग के सीबीईओ पुनमसिंह सोलंकी, रफीक शेख नायब तहसीलदार, किशनलाल नायब तहसीलदार रेवदर, दांतराई चिकित्सा अधिकारी प्रदीप वैष्णव, अतिरिक्त अधिकारी भरत सिंह वाघेला,दांतराई सरपंच बंबीदेवी भाट, धांण सरपंच शंकरलाल राणा, जीरावल सरपंच कांतीलाल कोली, हरणी अमरापुरा सरपंच फैसीदेवी राणा, सचिव प्रकाश देवासी, दांतराई, कन्हैयालाल लखारा धांण, आर.आई जगदीश कुमार रावल, पटवारी शंकरलाल प्रजापत,मीना पंचाल, अर्जुन गरासिया, विद्युत विभाग के जेईन पुनित दर्जी सहित कई कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित थे