Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

आबूरोड़ रेलवे स्टैशन पर पहुंचे राज्यपाल कलराज मिश्रा, अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर किया स्वागत

0 12

आबूरोड। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिये रविवार को वाराणसी अहमदाबाद ट्रैन से आबूरोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारीयो ने पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया। महामहीम ने प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधीयो से मुलाकात की। महामहिम सडक मार्ग से आबूपर्वत पहुंचे। जहां 30 जून तक आबूपर्वत राजभवन मे प्रवास करेगें। पोने दो घंटे की देरी से ट्रेन के पहुंचने से गार्ड ऑफ ऑनर नही हो पाया।

राजस्थान के राज्यपाल महामहिम कलराज मिश्र अपने एक माह के ग्रीष्मकालीन प्रवास को लेकर रविवार को ट्रैन से अपने निर्धारित समय से 2.30 घंटे की देरी से आबूरोड रेलवे स्टेशन पहुंचे। राज्यपाल का रेलवे स्टेशन पर जोधपुर संभागीय आयुक्त हिमांशु गुप्ता, रेंज आईजी पी रामजी, डीआईजी, सिरोही जिला कलेक्टर डा. भंवर लाल, सिरोही पुलिस अधिक्षक धमेन्द्र सिंह यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोशी, पालिकाध्यक्ष मगनदान चारण, जिला प्रमुख अर्जुन सिंह पुरोहित सिरोही विधायक सयम लोढ़ा ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया। फिर राज्यपाल ने पत्रकारो से रूबरू हुए उसके बाद राज्यपाल मिश्र सडक मार्ग से आबूपर्वत के लिये रवाना हुये। राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गये थे।

आबूरोड रेलवे स्टेशन से लेकर आबूपर्वत तक सड़क के दोनो तरफ पुलिस के जवान तैनात रहे। उपखण्ड अधिकारी आबूपर्वत कनिष्क कटारिया, उपखण्ड अधिकारी आबूरोड अरविन्द शर्मा, तहसीलदार दिनेश कुमार साहू, आबूपर्वत वृत निरीक्षक योगेश शर्मा, पीडब्लुडी सहायक अभियंता सचिव संचेता, जलदाय विभाग सहायक अभियंता हेमंत गोयल, रूडीप के अधिकारियों सहित जिले के अधिकारीयो ने व्यवस्थाओ पर डटे रहे।

हर क्षेत्र में सुरक्षा राज्यपाल के आगमन को लेकर आबूरोड शहर के साथ आबूरोड रेलवे स्टेशन से लेकर आबूपर्वत राजभवन तक के मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था नजर आई। रेलवे स्टेशन से पर राज्यपाल के ट्रैन से उतरने के साथ ही आबूरोड रेलवे स्टेशन से लेकर आबूपर्वत मार्ग को ब्लॉक किया गया। महामहिम के काफिले के निकलने के बाद पुन: रास्ता खोला गया। वही रेलवे स्टेशन पर भी चारो तरफ सुरक्षाकर्मी मुस्तेद नजर आये वही जिले के पुलिस के आला अधिकारी भी सुरक्षा को लेकर पैनी नजर बनाये हुये नजर आए।

आबूरोड शहर के लोगों ने हाथ जोड किया महामहिम का अभिनन्दन किया। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के दूसरी बार आबूरोड आगमन को लेकर शहरवासी उनके दिदार के लिये मुख्य रास्ते के दोनो ओर खडे नजर आये जेसे ही राज्यपल का काफिला मुख्य रास्ते से गुजरा दोनो तरफ खडे लोगो ने उनका हाथ जोड कर अभिनन्दन किया वही राज्यपाल ने भी अपने वाहन मे से ही सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.