Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

जालोर जिले के मांडोली में भामाशाह ने ट्यूबवेल खुदवाया और गायों के लिए हरा चारा डलवाया।

0 11

जालोर जिले के मांडोली में इन दिनों गंभीर पेयजल संकट है। यहां लोगों को कई दिनों में पीने का पानी मिलता है। ऐसे में वे महंगे दामों पर टैंकर डलवाने के लिए मजबूर हैं। पशु-पक्षी भी तेज गर्मी के मौसम में पानी नहीं मिलने से परेशान हैं। इसे देखकर हनुमान सेवा समिति के पदाधिकारियों की प्रेरणा से भामाशाह चंदनसिंह पुत्र कानसिंह परमार आगे आए हैं।

भामाशाह चंदन सिंह ने नदी के पास ही एक ट्यूबवेल खुदवाया है। साथ ही उन्होंने पशुओं के लिए एक टांके का निर्माण भी किया है। इतना ही नहीं उन्होंने बारिश आने तक बेसहारा गायों के लिए हरे चारे की व्यवस्था का बीड़ा भी उठाया है। यहां रोजाना नदी के पास हरा चारा डाला जा रहा है। जहां सैकड़ो की संख्या में गायें अपना पेट भर रही है।

बेसहारा पशु और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था कर हनुमान सेवा समिति और भामाशाह चंदनसिंह ने सच्ची मानव सेवा का संदेश दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.