Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

जालोर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश विरेन्द्र कुमार मीणा ने बुधवार को वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

0 19

जालोर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश विरेन्द्र कुमार मीणा ने बुधवार को वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वृद्धजनों को यहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि तेज गर्मी को देखते हुए वृद्धजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए। यदि कोई वृद्धजन बीमार हो तो उनका तुरंत इलाज करवाया जाए और दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने रसोई घर, वृद्धजनों के रहने के कक्षों, शयन कक्षों आदि का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के लिए आवश्यकतानुसार कूलर, पंखे आदि उपलब्ध करवाने के साथ ही भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाए।

इसी प्रकार सचिव विरेंद्र कुमार मीणा और पैनल अधिवक्ता जगदीश गोदारा ने जिला कारागृह का भी साप्ताहिक निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित कारापाल को निर्देश दिए कि बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं में किसी प्रकार कमी नहीं रखे। कोविड-19 को लेकर सरकारी गाइडलाइन का कठोरता से पालन किया जाए। कारागृह में प्रतिदिन दो बार फिनाइल से पोछा लगाया जाए। समय-समय पर सेनेटाइज किया जाए। बंदियों के हाथों को सेनेटाइज करवाया जाए एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान बंदियों को नि:शुल्क विधिक सहायता योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.