Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

महाराणा प्रताप की जयंती श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना व राजपूत समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

0 54

रेवदर- श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना व राजपूत समाज द्वारा शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से आबूरोड में शोभायात्रा निकाल कर मनाई गई। कार्यक्रम में बाईक रैली निकाली गई जो शांतिकुंज से रवाना होकर महाराणा प्रताप चेक पोस्ट, मुख्य बाजार होते हुए महाराणा प्रताप चोक पहुँची। रैली का आयोजन श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना व सर्व राजपूत समाज के द्वारा किया गया‌। जिसका जगह-जगह पर फुल वर्षा से स्वागत किया गया।

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयकार व एक लिंग की जयकारों के साथ महाराणा प्रताप चौक पर‌ पहुंचे‌ वहां अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। जिसमें मुख्य अतिथि करणी सेना जिला अध्यक्ष सुजान सिंह वडवज, पर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह देवड़ा, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़, प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह परमार उपस्थित रहे व रैली को सफल बनाने में करणी सेना तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कच्छावा, तहसील उपाध्यक्ष विजय सिंह चौहान, लक्षण सिंह पोसिन्तरा, दिपेंद्र सिंह पिथापूरा, भीम सिंह सनवाडा, शिवनाथ सिंह गुलाबगंज, ईश्वरसिंह थल, जयदिप सिंह पिथापुरा, तेजसिंह देवड़ा, हेमसिह तरुगी,विजय सिंह, शैलेश सिंह पडियार,नरेंद्र सिंह,रंजीत सिंह,राजन सिंह,अमर सिंह,नरपत सिंह छंगानी साहब बाबू भाई पटेल, पूर्वी यूआईटी चेयरमैन सुरेश कोठारी, भानसिंह पार्षद, अमर सिंह पार्षद, अर्जुन सिंह पार्षद, रितेश चौहान, भाजपा नेता विजय गोठवाल, भाजपा मण्डल महामंत्री अजय वाला, पुथवीराज सिंह केशुआ, कालुसिंह केशुआ सहीत आबूरोड तहसील के समस्त राजपूत समाज मोजुद रहे। अन्त में रैली को सफल बनाने के लिए आबुरोड टिम का करणी सेना जिला अध्यक्ष सुजान सिंह वडवज ने धन्यवाद आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.