Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

जिला योजना के आईएएस अधिकारी अविनाथ चंपावत ने मॉडल तालाब का किया निरीक्षण

0 20

रेवदर- नीति आयोग के एडवाइजर एवं प्रभारी आशान्वित जिला योजना के आईएएस अधिकारी अविनाथ चंपावत मंगलवार को रेवदर उपखंड पर रहे। विकास अधिकारी मनहर विश्नोई ने बताया कि ने पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिरोडी में मॉडल तालाब के रूप में कई साल पुराने तालाब को शुरू करवाया तथा जिर्णोद्वार कार्य उनके सानिध्य में प्रारम्भ किया गया । उक्त मॉडल तालाब विकसित होने से क्षेत्र की ग्रामीण जनता को प्रत्यक्ष रूप से फायदा मिलेगा तथा ग्राम का सौन्दर्यकरण में वृद्धि होगी । आशान्वित जिला योजना के अन्तर्गत क्षेत्र की 30 ग्राम पंचायतों में तालाबो का जिर्णोद्वार करवाया जाने के बारे में जिला प्रभारी चंपावत ने जानकारी दी । ग्राम पंचायत उडवारियों में चल रहे चारागाह विकास कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रमिको को मजदूरी एवं आवश्यक सुविधाओं के बारे मे भी पूछा गया। । मुख्यकार्यकारी अधिकारी नारायण सिंह चारण ने नरेगा कार्यों पर उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं तथा श्रमिक दर एवं ग्रुप में कार्य होने की जानकारी से अवगत करवाया गया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिला स्तर से मुख्यकार्यकारी अधिकारी नारायणसिंह चारण , अधिशाषी अभियन्ता शंकरलाल राठोड , रेवदर विकास अधिकारी मनहर विश्नोई सुजन संस्था के कलस्टर कोर्डिनेटर केपीएमजी से एनालिस्ट नित्या , सिरोडी सरपंच शैतानसिंह , उडवारिया सरपंच जेताराम चौधरी पंचायत सहायक जीवाराम चौधरी थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.