जिलेभर में सरकारी स्कूलों में मध्यांतर के दौरान बच्चों को पौष्टिक आहार के रूप में दिए जाने वाले मिड डे मील के गुणवत्ता जांचने हेतु जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने रेवदर ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, निमतलाई पर पहुँच कर मिड डे मील खाद्यान्न का अवलोकन कर विद्यालयों के स्टाफ को निर्देश दिए।
सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने विद्यालयों की मिड डे मील खाद्यान्न का अवलोकन किया । उन्होंने बताया की विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने की सीख देते हुए प्रतिदिन स्नान करने के साथ ही भोजन करने से पूर्व और शौच जाने के बाद साबुन से हाथ धोने के लिए प्रेरित किया और विद्यालय परिसर में भी स्वच्छता अपनाने के साथ ही कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए प्रोटोकॉल का पालन करने व छात्र-छात्रों को भी पालन करवाने हेतु विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया ।