Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

सूर्य अर्चना आश्रम में माधवदासजी महाराज की नवमी पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0 19


स्थानीय सूर्य अर्चना आश्रम में माधवदासजी महाराज की नवमी पुण्यतिथि का समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पुण्यतिथि की पूर्व संध्या को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या की शुरुआत गणेश वंदना के साथ कि गई।
भजन संध्या में मुकेश गोयल एण्ड पार्टी अजारी एवं माधुरी शर्मा द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। माधव विकास परिषद द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक शानदार नाटक की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान विनोद कुमार पुखराज जी छापरवाल परिवार द्वारा भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें लक्की ड्रा भी निकाला गया और ईनाम वितरण किये गए। कार्यक्रम के दौरान गुरु मंदिर और शिव मंदिर का भव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.