Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

नेशनल हाइवे 68 के नवीनीकरण को लेकर सांचोर व्यापारी महासंघ ने सांसद को सौपा ज्ञापन।

0 22

सांचोर के व्यापारी महासंघ ने स्थानीय जालोर सिरोही सांसद देवजी पटेल को ज्ञापन सौप कर मांग की कि नेशनल हाइवे 68 जो की गांधव से गुजरात बॉर्डर तक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चूका है इस रोड पर रोड की दोनों साईड बड़े – बड़े गड़े पड़ चुके है जिस पर वाहन चालकों को भरी समस्या हो रही है एवं आये दिन हो रही पिछले कई दिनों से दर्घटनाओ से कई लोगो के जान जा रही है। नेशनल हाइवे 68 की खराब हालत को लेकर सांचोर मंडियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है एवं आस पास के ग्रामीण अपने मॉल को लेकर अन्य रोड के माध्यम से सीधे गुजरात जा रहे है और जिससे सांचोर के व्यापारियों को भरी नुकसान होता जा रहा है एवं बड़ी शर्मनाक बात ये है की बाहरी लोग ये कह कर ताने मार रहे है की वर्त्तमान सांसद देवजी पटेल स्थानीय होते हुए भी नेशनल हाइवे 68 के समस्या का समाधान अभी तक नहीं कर पाए है सांचोर व्यापारी महासंघ ने सांसद को सौपा ज्ञापन देकर बताया की नेशनल हाइवे 68 की मरमत के लिए सांसद कोटे से 41 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ परन्तु अभी तक इस हाइवे के लिए कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ आये दिन हो रही दर्घटनाओ एवं सांचोर व्यापारी संघ को हो रहे भरी नुकसान को लेकर सांचोर व्यापारी महासंघ ने अतिशीघ जालोर सिरोही सांसद देवजी पटेल को ज्ञापन सौप नेशनल हाइवे 68 के नवीनीकरण की मांग की

Leave A Reply

Your email address will not be published.