Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

12 मार्च की राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर राजस्व अधिकारियों के साथ हुई बैठक

0 32

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक 12 मार्च 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश शरद तॅंवर की अध्यक्षता में भीनमाल क्षेत्र के राजस्व अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया. तॅंवर ने बताया कि राजस्व न्यायालयों में लंबित ऐसे प्रकरण जो राजीनामा योग्य है, के उक्त लोक अदालत में अधिकाधिक निस्तारण के संबंध में पक्षकारों के साथ प्रि- काउन्सलिंग के माध्यम से निस्तारण के प्रयास किए जावे. यह बैठक ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से आयोजित की गई. इस बैठक में उपखंड अधिकारी जवाहर राम चौधरी, तहसीलदार राम सिंह राव, तथा नायब तहसीलदार बागोड़ा उपस्थित रहे. ऑनलाइन माध्यम से उपखंड अधिकारीगण बागोड़ा व जसवंतपुरा ने भी जरिये वी. सी. मीटिंग में भाग लिया. तॅंवर द्वारा उक्त लोक अदालत के संबंध में राज्य प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा- निर्देशों पर राजस्व अधिकारियों के साथ विचार – विमर्श किया गया. सभी रेवेन्यू अधिकारीगण ने बताया कि 12 मार्च की राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में राजस्व मामलों के निस्तारण बाबत कार्यवाही की जा रही है तथा अधिकाधिक राजस्व मामलों के राष्ट्रीय लोक अदालत में निर्देशानुसार निस्तारण के पुरजोर प्रयास किए जाएंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.