Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि की अर्पित

0 26

माउंट आबू। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल, माउंट आबू द्वारा समर्पण निधि कार्यक्रम नगर संयोजक जगदीश डाड के नेतृत्व में शुक्रवार को श्री रघुनाथ जी मंदिर में पंडित दिन दयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही समर्पण निधि कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा जिलाध्यक्ष हाजी मोहम्मद शाबिर कुरेशी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही कार्यकर्ताओ पदाधिकारियों को समर्पण निधि कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। भाजपा एस सी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेश थिंगर ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक पंडित जी भाजपा की नींव है। भारतीय जनता पार्टी परिवार देश का सबसे बड़ा राजीतिक संगठन है।

हर एक भाजपा कार्यकर्ता के लिए पंडित जी प्रेरणा स्रोत है। प्रमोद जी व्यास ने मंडल द्वारा मनाये गए पुण्यतिथि कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए पंडित जी की के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर भाजपा एस. सी. मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेश थिंगर, हेमराज माली, प्रमोद व्यास, सुरेंद्र गिरी, पूर्व पार्षद जोगेंद्र आदिवाल, हरिराम सोलंकी, अभिषेक थिंगर आदि भाजपा पदाधिकारी कार्यक्रया मौजुद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.