Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

जिला स्तरीय योगा ओलम्पियाड का आयोजन, कुल छह विद्यालय के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा।

0 13

पिण्डवाड़ा निकटवर्ती झाड़ोली गाव के स्थानीय विद्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में आज जिला स्तरीय योगा ओलम्पियाड का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से महात्मा गाँधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय शिवगंज, दरबार आबूरोड, जावाल, पुराना भवन सिरोही, स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल देरोल व झाडोली सहित कुल 6 विद्यालयों से जुनियर वर्ग में 16 व सीनीयर वर्ग में 14 कुल 30 प्रतिभागियों ने दल व व्यक्तिगत स्पर्धा में सहभागिता की। कार्यक्रम के अध्यक्ष भंवर लाल पुरोहित मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी समग्र शिक्षा पिंडवाड़ा, मुख्यातिथि- किरण पुरोहित जिला परिषद् सदस्य,विशिष्टातिथि-कैलाश सुथार सरपंच ग्राम पंचायत झाड़ोली रहें। पीटीए अध्यक्ष धर्मवीर आढा की भी उपस्थिति रही। योगा ओलाम्पियाड प्रभारी- जीतेन्द्र रावल व रामसिंह सैनी ने बताया की। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों एवं प्राचार्य श्याम सुंदर व्यास ने माँ सरस्वती के मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्पण द्वारा किया। इस पर विद्यालय की छात्राओं तमन्ना, कुसुम व कोमल ने छात्र गौतम भाटी के ढोलक पर सरस्वती वंदना की सुन्दर प्रस्तुति दी। स्वागत विद्यालय की छात्राओं सारिका एवं लक्षिता ने किया। विद्यालय के शिक्षक खुशवन्त कुमार माली ने योगदर्शन पर योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा रचित गीत व योगप्रार्थना की प्रस्तुति दी। छात्र- हर्षित प्रजापत ने बोल ‘ओ देश मेरे’ देशभक्ति और सृष्टि राजपुरोहित ने घूमर गीत की प्रस्तुतिया दी। कार्यक्रम संचालन हरीश कुमार मीणा ने किया। निर्णायक मंडल में प्रथम दिलीप कुमार योग प्रशिक्षक अध्यापक, द्वितीय लखमाराम मेघवाल शारिरिक शिक्षक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिण्डवाडा, तृतीय निर्णायक जितेंद्र रावल- वरिष्ठ व्याख्याता स्थानीय विद्यालय रहे। एकल स्पर्धा जूनियर वर्ग बालक में प्रथम स्थान सर्वाधिक अंक प्राप्त कर रक्षक सिंह परमार मॉडल देरोल प्रथम, द्वितीय साहिल परिहार महात्मा गांधी दरबार आबूरोड, तृतीय भानू प्रताप सिंह मॉडल देरोल रहे। जूनीयर वर्ग बालिका में तन्वी गर्ग मॉडल देरोल प्रथम,भाव्या सोनी महात्मा गाँधी आबूरोड द्वितीय व तृतीय कामाक्षी ओझा मॉडल पिण्डवाडा रही। सीनीयर वर्ग बालिका में प्रथम संगीता विश्वास मॉडल पिण्डवाडा, द्वितीय- विधियति मॉडल पिण्डवाडा व तृतीय भूमि महात्मा गाँधी शिवगंज रही। सीनीयर वर्ग बालक में प्रथम विष्णु कुमार मॉडल पिण्डवाडा, द्वितीय रितेश कुमार मॉडल पिण्डवाडा, वहीं तृतीय पुष्पेन्द्र सिंह मॉडल देरोल रहे। दलीय स्पर्धा में जुनियर वर्ग में प्रथम- मॉडल देरोल, जुनियर बालिका में प्रथम महात्मा गाँधी आबूरोड। सीनीयर वर्ग बालक में मॉडल पिण्डवाडा प्रथम तो वहीं बालिका वर्ग में भी मॉडल पिण्डवाडा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। बेस्ट योगा प्लेयर ऑफ योगा ओलम्पियाड 2021 मॉडल पिण्डवाडा की संगीता बिश्वास रही। इस अवसर पर राकेश कुमार सोलंकी,पुखराज गुरु, हीरालाल, कुसुमलता, खीमसिंह, ताराचंद भार्गव, मुकेश कुमार, गंगासिंह आदि शिक्षकगण, वरिष्ठ सहायक श्रवण रावल कनिष्ठ सहायक राकेश कुमार व विद्यार्थी उपस्थित रहे। समाचार लेखन मीडिया प्रभारी खुशवंत कुमार माली ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.