रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल प्रदेश के टॉप एवं सफलतम 10 विधायकों में सुमार, अपने 3 साल के कार्यकाल में प्रदेश के कामयाब विधायक
राष्ट्रीय समाचार पेपर राजस्थान पत्रिका ने 15वी विधानसभा में विधायकों के प्रदर्शन को लेकर किया सर्वे ।
रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल प्रदेश के टॉप एवं सफलतम 10 विधायकों में सुमार। अपने 3 साल के कार्यकाल में प्रदेश के कामयाब विधायक

कौन कहता है आसमान में सुराग नहीं होता,
एक पत्थर तो तबियत से उछाल कर देखो यारों ।
एक के बाद एक कामयाबी के शिखर को हासिल करते रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल
रानीवाड़ा विधानसभा के विकास पुरुष, हमेशा जनता के दिलों पर राज करने वाले, हमेशा जनता की हर समस्या का निवारण करने वाले,लगातार दूसरी बार अपनी विजय पताका को कायम रखने वाले रानीवाड़ा के विधायक एवं प्रदेश के भाजपा उपाध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी नारयण सिंह देवल ने देश के राष्ट्रीय समाचार पेपर राजस्थान पत्रिका द्वारा 15वी विधानसभा में विधायकों के 3 के कार्यकाल के दौरान किये गए प्रदर्शन को लेकर किये गए सर्वे में प्रदेश के टॉप एवं सफलतम 10 विधायकों में अपना स्थान बनाया, सर्वे में जनता की उम्मीदों पर 73 विधायकों का प्रदर्शन 50 फीसदी से कम रहा। प्रदेश में 15वी विधानसभा को 3 साल पुरे हुए इन सालो में अपने कार्यकाल में कितने विधायक अपने – अपने क्षेत्र में जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे, दुःख दर्द में आम जनता के भागीदार बने, एवं कितने विधायक जनता से किए विकास के वादे पुरे कर सके, जिसको लेकर राष्ट्रीय समाचार पेपर राजस्थान पत्रिका द्वारा सर्वे किया गया, दुर्भाग्य की बात रही की सर्वे में टॉप एवं सफलतम 10 विधायकों में वर्तमान सरकार का कोई भी मंत्री सुमार नहीं हो पाया।

रानीवाड़ा विधानसभा के विकास पुरुष देवल हमेशा जनता के दुःख दर्द के भागीदार रहे है एवं शादी प्रसंग हो या श्रन्दांजलि देवल बिना किसी भेदभाव जनता के बीच रहकर ख़ुशी से लेकर दुःख में सहभागी बने। सबका साथ सबका विकास की इसी कार्यशैली के कारण रानीवाड़ा विधायाक सबसे सफलतम विधायकों में सुमार हुए
राष्ट्रीय समाचार पेपर राजस्थान पत्रिका विधायकों के प्रदर्शन को लेकर किये सर्वे में रानीवाड़ा विधायाक नारायण सिंह देवल को टॉप एवं सफलतम 10 विधायकों में स्थान मिलने पर सम्पूर्ण रानीवाड़ा विधानसभा में ख़ुशी के लहर उमड़ पड़ी, क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं सहित 36 कौम की जनता ने देवल को शुभकामनाएँ दीं।