Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

ज्वैलर्स ऐसोसिएशन आबूरोड का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सम्पन्न

0 68

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 102 यूनिट हुआ रक्तदान


महिलाओं व युवतियों ने बढ़चढ़ कर किया रक्तदान


ज्वैलर्स एसोसिएशन ने स्मृति चिन्ह देकर सभी रक्तदाताओं का जताया आभार

आबूरोड़। ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा ग्लोबल रोटरी ब्लड बैंक के सहयोग से अग्रवाल विष्णु धर्मशाला में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में कुल 102 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में महिलाओं तथा युवतियों ने बढ़चढ़ कर भाग लेते हुये अपना रक्त दान कर एक नई मिशाल पेश की।


ज्वैलर्स एसेासिएशन के अध्यक्ष बनवारीलाल सोनी ने जानकारी देते हुये बताया कि कोरोना गाईड़ लाईन की पालना करते हुये जवैलर्स एसोसिएशन द्वारा आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारम्भ समाज के बुजुर्गों ने मां अम्बे की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर किया। शिविर के प्रारंभ में ज्वैलर्स एसोसिएशन के सदस्यों, उनके परिजनों एवं मित्रों सहित व्यापार मण्डल के विभिन्न सदस्यों ने रक्तदान किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनी ने बताया कि ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा पहली बार सामाजिक सेवा हित मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है और सभी सदस्यों के सहयोग से हम आज इस शिविर को सफल बना पाए है। जिला ड्रग इंस्पेक्टर सिरोही पुष्पा सोलंकी द्वारा शिविर का मौका निरीक्षण किया गया। सोलंकी ने बताया कि ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस शिविर में सरकारी कोरोना गाईड लाईन की पूरी तरह से पालना की गई वहीं ग्लोबल रोटरी ब्लड बैंक प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह व उनकी टीम द्वारा भी पूरी सावधानी के साथ रक्तदाताओं से रक्तदान करवाया गया। ब्लड बैंक प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान वर्तमान समय की महत्ती ज़रूरत है। आज भी रक्त की कुल आवश्यकता का महज साठ से सत्तर प्रतिशत रक्त ही उपलब्ध हो पाता है। मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं है और इसे कृत्रिम रूप से तैयार नहीं किया जा सकता। इसकी आपूर्ति सिर्फ और सिर्फ मनुष्य द्वारा ही की जा सकती है। एक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह में एक बार रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से उसके शरीर में नया रक्त बनता रहता। ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया गया। एसोसिएशन उपाध्यक्ष कल्पेश सोनी व सुरेश मित्तल द्वारा ग्लोबल रोटरी ब्लड बैंक प्रभारी धमेन्द्र सिंह व उनकी टीम के साथ सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। शिविर में ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बनवारीलाल सोनी, उपाध्यक्ष कल्पेश सोनी, सुरेश मित्तल, सचिव प्रमोद सिंघल, योगेश सिंघल, कोषाध्यक्ष राकेश सिंघल, प्रकाश सोनी, नटवरलाल सोनी, अश्विन सोनी, मधुसुदन सर्राफ, जयंतिलाल सोनी, विनोद डी. सोनी, विनोद एम. सोनी, दिलीप सोनी, घनश्याम सोनी सहित ग्लोबल रोटरी ब्लड बैंक के प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह सहित टीम ने अपना सहयोग दिया।


इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सुबह से ही युवतियों व महिलाओं मे जबरदस्त जोश देखने को मिला। ब्लड बैंक प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि आज आयोजित शिविर में लगभग 20 से ज्यादा महिलाएं व युवतियां रक्तदान करने पहुंची जिसमें से चिकित्सकीय जांच के पश्चात 7 महिलाओं को ही रक्तदान की अनुमति दी गई। उन्होंने महिलाओं के उत्साह व रक्तदान के प्रति उनकी सोच की सराहना की व उनका आभार जताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.