पिण्डवाडा शिवसेना के विस्तार को लेकर शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल के निर्देशानुसार उप जिला प्रमुख भरत राजपुरोहित ने झाडोली नगर की कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें मंछाराम प्रजापत को नगर प्रमुख, रामलाल प्रजापत को उपप्रमुख, मगनलाल माली संगठन मंत्री, कालुराम प्रजापत को कोषा अध्यक्ष, चन्द्रप्रकाश पुरोहित महासचिव, महेंन्द्र भाटी सचिव,गुलाबपुरी व दिनेश गहलोत प्रसार मंत्री नियुक्त किया। भाजपा छोड़कर शिवसेना में आए मगन माली व अर्जुन खंडेलवाल का शिवसेना के पदाधिकारियों ने शिव बंधन बांधकर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। शिवसेना की मजबूती को
लेकर शिवसेना के पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक गांव में शिवसेना की शाखा खोलकर शिवसेना को मजबूत बनाने एवं आमजन के हित की आवाज को उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पीराराम भील, चेलाराम मेघवाल,
तेजाराम देवासी, रामाराम मेघवाल सहित कहीं शिवसैनिक उपस्थित थे।