श्रीमती नम्रता जोशी द्वारा कक्षा 1 से 5 के 120 छात्र छात्राओं को स्वेटर वितरण
बामनवाड़ा सरपंच श्री सवसीराम जी कोली की उपस्थिति में सराहनीय कार्य

बड़गांव। निकरत्वर्ती बामनवाड़ा के रा,मा, वि में सोमवार को आदरणीय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमान रविंद्र कुमार शर्मा के कर कमलों से विद्यालय की भामाशाह शिक्षिका श्रीमती नम्रता जोशी जी द्वारा विद्यालय के कक्षा 1 से 5 के 120 छात्र छात्राओं को स्वेटर वितरण किए गए इस अवसर पर भामाशाह प्रेरक प्रधानाध्यापक श्री लखमाराम चौधरी ने भामाशाह शिक्षिका श्रीमती नम्रता जोशी का आभार प्रकट किया एवं इस अवसर पर प्रधानाध्यापक चौधरी ने कहा कि सर्दी के मौसम में विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चे को स्वेटर वितरण एक प्रेरणादायक कार्य है इस अवसर पर बामनवाड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच श्री सवसीराम जी कोली गांव के गणमान्य नागरिक श्री अणदारामजी देवासी एसएमसी अध्यक्ष धोखारामजी कोली सोनाराम जी कोली सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।