राजस्थान राज्य विधिक सेवा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री शरद तंवर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में व भीनमाल प्रशासन के प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आज गांव बोरटा में उपखंड अधिकारी श्री जवाहर राम चौधरी की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई व संबंधित को लाभान्वित किया गया. इस शिविर में तालुका विधिक सेवा समिति के पैरा लीगल वालंटियर विजय कुमार दर्जी ने नालसा की विधिक सेवा योजना, नशा उन्मूलन योजना, पीड़ित प्रतिकर स्कीम इत्यादि के बारें जानकारी दी व 11 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक प्रकरणों को पक्षकारों को रखवा कर निपटाने के बारे में बताया. इस अवसर पर प्रशासन के सभी अधिकारियों भारी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया.