Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

मन की बात कार्यक्रम का 113वां संस्करण सम्पन्न

0 68

चितलवाना के शिव मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली सहित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

गणपत दवे बौद्धिक भारत सांचौर

सांचौर – देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियों कार्यक्रम मन की बात के 113वें संस्करण का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव बोरली की अध्यक्षता में सांचौर विधानसभा क्षेत्र के चितलवाना में हुआ।मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा की देश के कोने-कोने से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ी अद्भुत तस्वीरें सामने आई हैं। हमने घरों पर तिरंगा लहराते देखा। इस अभियान ने पूरे देश को एक सूत्र में बांध दिया है और यही तो ‘एक भारत- श्रेष्ठ भारत‘ है।उन्होने मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले का वृतांत बताते हुए कहा की, जिस प्रकार वेस्ट वस्तुओं का उपयोग कर सजावटी सामग्री का निर्माण कर, कचरें का निस्तारण किया जा सकता हैं।उन्होनें बच्चों के पोषण की चिंता करते हुए पोषण को देश की प्राथमिकता बताया, उन्होनें बताया की वैसे तो उनके पोषण पर पूरे साल हमारा ध्यान रहता है, लेकिन एक महीना देश इस पर विशेष विबने करता है । इसके लिए हर साल 1 सितम्बर से 30 सितम्बर के बीच पोषण माह मनाया जाता है।भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से हम सभी कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान रखने का कार्य किया जाता है। मन की बात कार्यक्रम में नरेन्द्र मोदी द्वारा प्राप्त विषयों के माध्यम से राष्ट्रभर में हो रहे छोटे-छोटे परिवर्तन के माध्यम से राष्ट्र के विकास प्रमाणित करती हैं। इस दौरान मंहत गोरखपुरी जी सहित भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक डॉ. शीला बिश्नोई, प्रवासी प्रकोष्ठ जिला संयोजक रामसिंह चारणीम चितलवाना मंडल अध्यक्ष सांवलाराम माली सत्यपुर मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह सरवाणा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हरियादेवी देवासी चितलवाना मंडल महामंत्री भवानीसिंह चौहान ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री दूर्गाराम बिश्नोई, अमरसिंह सिवाड़ा करणसिंह हाडेचा गोविन्द पुरोहित, खेमसिंह राठौड़, नवाराम चौधरी, बाबूलाल, जवाराराम, मसराराम माली, गणपत शर्मा, जगदीश, शांतिदेवी बिश्नोई अनुष्का शर्मा, वगताराम कोली, गोतम पुरोहित, राणमल सूर्या, शंकरलाल मोदी, मानाराम कोली, शांतिलाल पुरोहित, रमेश कुमार सहित मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानिय आमजन उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.