ललीत हौंडा बौद्धिक भारत भीनमाल
बैगलूरू / भीनमाल – राजेन्द्र पूनम ग्रुप के 27 सदस्यों ने कोरमंगला गौशाला में गौ सेवा का कार्य कर गौ पूजा का लाभ लिया । इस अवसर पर अधिकांश सदस्यों ने अपने स्तर पर गौ माता की सेवा करने के लिए घास, तरबूज, खरबूजा, कबूतरों को फुटाना, ज्वार, गेहूं एवं विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री लेकर अपने हाथों से खिलाया । गौ भक्तों ने गौ माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया । संस्था के मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर दिलीप भंडारी, महावीर पटियात, दलीचंद, भंवरलाल सोलंकी, सुरेश डुडसी, रमेश बालर, हुकमीचन्द कांकरिया, विमलकुमार, मनोहरमल श्रींश्रींमाल, गौतम कवाड मुथा, जुगराज भंडारी, दिनेश लम्बू, खेमचद, फुटरमल, हितेष हरण पालगोता, शान्तिलाल, अरविंद, राजेन्द्र सवानी, अशोक सालेचा, पृथ्वीराज लूकंड, रमेश सोलंकी, बाबुलाल कबदी, प्रवीण सदाणी, नरपत, गणेश सहित कई सेवा भावी बंधुओं की उपस्थित रही ।
