निरंतर होती वैज्ञानिक उन्नति हमारी लाइफस्टाइल को काफी आसान बना रही है। हमारी दैनिक गतिविधियों में और ज्यादा सहूलियत कैसे लाई जा सकती है? उसके लिए कई वैज्ञानिक दिन रात खोजबीन में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में वैज्ञानिकों ने एक अनोखे पेंट को बनाया है, जो हमारी AC के ऊपर की निर्भरता को खत्म कर सकता है। दावा ये किया जा रहा है कि ये पेंट आने वाले समय में गर्मियों के सीजन में AC को रिप्लेस कर देगा।
इस खास पेंट को अमेरिका के वैज्ञानिकों ने बनाया है। ये दुनिया का सबसे सफेद पेंट है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस अनोखे पेंट ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे सफेद पेंट होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वैज्ञानिकों ने इस पेंट का निर्माण एक खास उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए किया है। कहा जा रहा है कि इस पेंट के कई सकारात्मक लाभ आने वाले वक्तों में देखने को मिलेंगे।
Related Posts