अजय जोशी बोद्धिक भारत बड़वानी
बड़वानी 05 जून 2024/ जिला स्तरीय कार्यक्रम में छोटी-छोटी गाइड ने पौधा लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया। भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सभी ने प्रतिज्ञा की, हर बरसात में दो पौधे हम लगाएंगे और उनकी रक्षा भी करेंगे। गाइडर सुश्री तारेश्वरी भार्गव एवं श्रीमती शालिनी अवास्या, श्री शिवराम बकावले जिला काउंसलर की देखरेख में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । छात्रावास और सुरक्षित स्थानो पर पौधा लगाने हेतु जिला संगठन आयुक्त श्री गणेश श्रीवास्तव ने प्रत्येक छात्रावास में एक आम का पौधा लगाने हेतु गाइड स्काउट को प्रेरित किया। संभाग आयुक्त श्री धीरज सोनी द्वारा पर्यावरण दिवस को हर स्काउट गाइड के द्वारा मनाने हेतु आव्हान किया। जिससे स्काउट गाइड को पर्यावरण के बारे में जागरूक रहना चाहिए।

यूनिसेफ द्वारा पर्यावरण हेतु स्काउट गाइड से कार्य करने का आवाहन किया कि पन्नी थैली पॉलीथिन पर्यावरण की दुश्मन थी। पर्यावरण इनको उपयोग करने से इंकार करें घर से निकले थैला लेकर पॉलिथीन को इंकार करें ऐसे स्लोगन गाइड और स्काउट द्वारा लिखे गए अच्छे संदेश देकर जन जागरण हेतु जगह-जगह लोगों को इसके बारे में जागरूक किया पॉलिथीन हमारे भविष्य के लिए बहुत ही हानिकारक है इसका उपयोग ना करें आने वाली बरसात में हर व्यक्ति को एक पौधा लगाना है। ऐसे संदेशों से लिखे हुए स्लोगन बनाएं एवं पेंटिंग के द्वारा हरियाली का महत्व, पर्यावरण के लिए संदेश दिया। ग्लोबल वार्मिंग को अगर काम करना है तो आपको अधिक से अधिक पौधे लगाना है। गर्मी से बचने का बस एक यही उपाय है, बाजार आने-जाने के लिए वाहन का उपयोग कम करें, अगर आपके घर से एक से दो किलोमीटर तक जाना है तो वाहन की जगह साइकिल का उपयोग करना चाहिये। पर्यावरण सुरक्षा के लिए एवं स्वास्थ्य के लिए है बहुत जरूरी है, ऐसा संदेश जिला कमिश्नर स्काउट श्री शक्ति सिंह चौहान द्वारा दिया गया ।