Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

सनातन संस्कृति यज्ञ द्वारा धोराढाल में 87 वे यज्ञ का किया आयोजन

0 14

ललीत हौंडा बौद्धिक भारत भीनमाल

सनातन संस्कृति जागरण संघ द्वारा घर घर यज्ञ अभियान के माध्यम से समरस, समरूप, एकरूप व व्यसन मुक्त संगठित हिंदू समाज की स्थापना हेतु धोराढाल स्थित संतोषी माता मंदिर के पास स्थित मोहल्ले में 87 वें यज्ञ का आयोजन किया। सनातन संस्कृति जागरण संघ के सदस्य नटवरलाल जीनगर ने बताया कि यज्ञ में प्रकाशकुमार सोलंकी पुत्र चुन्नीलाल सोलंकी सपत्नीक मुख्य यजमान बने । उनके अलावा कुंड पर अन्य परिवारजनों एवं बस्ती के बंधुजनों ने बैठ यज्ञ में भाग लिया। इनके अलावा दर्जनों बंधु , मातृशक्ति व बच्चों ने भी यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ की समाप्ति होने पर यज्ञ वेदी को साक्षी मानकर कई लोगों ने मांसाहार, शराब, बीड़ी, गुटखा आदि व्यसन छोड़ने का संकल्प लिया । साथ ही प्रतिदिन भगवान को मंत्रो या माला आदि फेर कर याद करने एवम पशु, पक्षी, गौमाता आदि के लिए यथा सामर्थ्य चारे, पानी, दाने आदि की व्यवस्था करने का भी संकल्प लिया। यज्ञ के बाद सभी आगंतुक बंधुओं ने एक साथ चाय पानी व जलपान किया । संगठन के मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर शंकरलाल सोलंकी, वालाराम मौर्य, राव नरपतसिंह आर्य, ओटाराम मेघवाल, तेजाराम सोलंकी, राजूसिंह माली, दिनेशकुमार घांची, गजाराम मेघवाल, नटवरलाल जीनगर, नारायणलाल लोहार, सुरेशकुमार सोलंकी, बाबूलाल सोलंकी, राकेश जीनगर, राहुल जीनगर सहित कई लोग भी उपस्थित रहे। यज्ञ का सम्पादन राव विक्रमसिंह आर्य ने वैदिक रीति से कराया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.