Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भीनमाल विकास परिषद ने दिव्यांग बच्चों के संग बाटी खुशियां

0 16

ललीत हौंडा बौद्धिक भारत भीनमाल

जीव दया एवं मानव सेवा के लिए समर्पित स्थानीय शहर की संस्था भीनमाल विकास परिषद् की बैठक सिद्ध मनोकामना पूर्ण बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई l इस बैठक में तात्कालिक भीष्ण गर्मी से राहत हेतु भीनमाल विकास परिषद द्वारा किए जा रहे मानव सेवा एवं जीव दया के कार्यों की समीक्षा की गई l तथा आने वाले समय में की जीव दया एवम मानवहित में किए जाने वाले प्रतावित सेवा की कार्य योजना बनाई गई l जिसमें हरित धरा को लक्षित मूल्य बना कर स्थानीय क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण, पशुपक्षियों के अन्नजल एवम् इस तपती गर्मी मे पेयजल संकट वाली गली-मोहल्लो व क्षेत्रों में निरंतर निशुल्क पेयजल उपलब्ध करवाने हेतु निर्णय लिया गया l स्थानीय क्षेत्र में भामाशाहों की सहायता से पक्षी-बसेरो हेतु पक्षीघर बनाए जाने की योजना बनाई गई l साथ ही आज भीनमाल विकास परिषद के सदस्यों द्वारा भीनमाल के एक मात्र दिव्यांग विद्यालय अर्पण दिव्यांग संस्थान में जाकर दिव्यांग बालको की कुशलक्षेम पूछी तथा दिव्यांग बालको को फलाहार करवाया गया l साथ ही भीषण गर्मी में हो रही तत्कालिक पेयजल समस्या हेतु टैंकर द्वारा पेयजल आपूर्ति का जिम्मा लिया गया l
इस अवसर पर भीनमाल विकास परिषद् के कर्मवीर ओमप्रकाश खेतावत, अशोक धारीवाल,गोपालचंद बालौत, राजेंद्र छांछेड, नेमलाल जीनगर, दिनेश भाटी, गौतम सिंघवी, भरत अग्रवाल, दिनेश जालोरी, नारायण जांगिड़, जितेंद्र सोनगरा, सुरेश सोलंकी उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.