Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

विश्व साइकिल दिवस पर रैली निकाली, रोजाना साइकिल चलाने वालों ने की सहभागिता

0 16

रमेश सुथार बौद्धिक भारत सिरोही

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली निकल गई। सिरोही के अंहिसा सर्किल से रामपुरा तक निकाली रैली में नियमित साइकिल चलाने वालों ने सहभागिता की। युवा एवं वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान सिरोही के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह राव के अनुसार गांधी पार्क में नियमित योग करने वाले योगियों व अरविंद पेवेलियन में खेलने वाले खिलाड़ियों में जो साइकिल का रोजाना उपयोग करते है उन्होंने रैली निकाली। विश्व पर्यावरण संरक्षण मिशन के प्रदेश कार्यक्रम प्रमुख गोपाल सिंह राव ने बताया कि साइक्लिंग से अच्छा व्यायाम होता है। यातायात के दुपहिया और चार पहिया वाहन उर्जा से चलते है वे पर्यावरण प्रदूषित करते है। पर्यावरण प्रेमी साइकिल को प्राथमिकता देते है।साइकिल चलाने से कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ बेहतर होती है जिससे हृदय स्वस्थ रहता है। साइकिल वजन घटाने के लिए फायदेमंद है। साइकिल चलाने से गठिया का खतरा कम होता है तथा मांसपेशियां मजबूत होती है। साइकिल चलाने से शारीरिक लाभ के साथ मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। साइकिल चलाने से निष्पक्षता, स्थिरता, प्रोत्साहन के गुण पोषित होते तथा नींद भी अच्छी आती है। रैली में संस्थान के अध्यक्ष भीक सिंह भाटी, प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह राणावत, प्रदीप सिंह, डॉक्टर आवेश खान , क्रिकेटर सत्येन मीणा सहित नियमित साइकिल चलाने वालों ने भाग लिया। लोगों को नियमित साइकिल चलाने हेतु जागरूक किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.