Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

अल्ट्राटेक नाथद्वारा सीमेन्ट फैक्ट्री द्वारा अस्थायी प्याऊओं का शुभारम्भ किया

0 128

योगेश टाक बौद्धिक भारत पिण्डवाडा

अल्ट्राटेक नाथद्वारा सीमेन्ट फैक्ट्री द्वारा उदयपुर रोड एवं सिरोही रोड बस स्टेण्ड पर अस्थायी प्याऊओं का शुभारम्भ विधायक समाराम गरासिया ने किया

अल्ट्राटेक नाथद्वारा सीमेन्ट फैक्ट्री के इकाई प्रमुख सी.पी.एस. चौहान ने स्थानीय उपखण्ड अधिकारी रविप्रकाश लखारा के निर्देश पर नोतपा को देखते हुए, सामाजिक सरोकार के तहत उदयपुर रोड व सिरोही रोड बस स्टेण्ड पर अस्थायी प्याऊओं का शुभारम्भ किया। जबकि इससे पूर्व उपखण्ड अधिकारी लखारा ने नौतपा को देखते हुए घर-घर जाकर लोगों से पानी व बिजली की समस्याएं जानी थी, लेकिन उदयपुर रोड, सिरोही रोड बस स्टेण्ड सहित अन्य भीड-भाड वाली जगह पर लोंगों को पेयजल की समस्या देखी, जिसको लेकर उपखण्ड अधिकारी ने अल्ट्राटेक प्रबन्धन से ऐसी जगह पर अस्थायी प्याऊओं को शुभारम्भ करने के निर्देश थे, जिसको लेकर फैक्ट्री प्रबन्धन तत्काल प्रभाव से दो जगह पर प्याऊओं को शुभारम्भ किया। वही अल्ट्राटेक नाथद्वारा सीमेन्ट प्रबन्धन द्वारा नगर में पेयजल की समस्याओं को लेकर प्रतिदिन 2 लाख लीटर से अधिक पानी जलदाय विभाग के मार्फत नगरवासियों में वितरण हो रहा है। साथ ही विधायक समाराम गरासिया ने अस्थाई प्याउओं का शुभारम्भ करने पर नगर की तरफ से फैक्ट्री प्रबन्धन का आभार प्रकट किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.