Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भागल भीम में सामूहिक यज्ञ का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दी आहुति

0 18

ललीत हौंडा बौद्धिक भारत भीनमाल

भीनमाल – सनातन संस्कृति जागरण संघ द्वारा अपने घर घर, गांव गांव यज्ञ अभियान* के माध्यम से समरस, समरूप, एकरूप व व्यसन मुक्त संगठित हिन्दु समाज की स्थापना हेतु अगली कडी में 27 मई, 2024, सोमवार की साँय भीनमाल के निकटवर्ती गांव भागल भीम स्थित ठाकुर जी मंदिर में अपने 86 वें यज्ञ का आयोजन किया।

सनातन संस्कृति जागरण संघ के माननीय सदस्य ठेकेदार ओटाराम मेघवाल ने बताया कि संगठन ने यह तय किया कि भीनमाल के साथ साथ निकटवर्ती गांवों में भी व्यसन मुक्ति एवम समानता के संदेश के साथ यज्ञों का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में सोमवार की सांय भागल भीम स्थित ठाकुर जी मंदिर में एक बड़े सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ों ग्राम वासियों ने यज्ञ में भाग लेकर आहुति दी। भागल के सरपंच ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि यज्ञ में जबरसिंह चौहान समेत सभी जातियों के 7 जोड़े सपत्नीक मुख्य यजमान बने और उनके अलावा कुंड पर अन्य ग्रामीण बंधुजनों ने बैठ यज्ञ में भाग लिया। इनके अलावा सैंकड़ों बंधु , मातृशक्ती व बच्चों ने भी यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ की समाप्ति होने पर यज्ञ वेदी को साक्षी मानकर कई लोगों ने मांसाहार, शराब, बीड़ी, गुटखा आदि व्यसन छोड़ने का संकल्प लिया, साथ ही प्रतिदिन भगवान को मंत्रो या माला आदि फेर कर याद करने एवम पशु, पक्षी, गौमाता आदि के लिए यथा सामर्थ्य चारे, पानी, दाने आदि की व्यवस्था करने का भी संकल्प लिया। यज्ञ के बाद सभी आगंतुक बंधुओं ने एक साथ चाय पानी व जलपान किया

यज्ञ के उपरांत हिन्दु समाज को संगठित, सशक्त व एक करने हेतु मनोहरमल सुखाडिया व राजेंद्र वैष्णम ने अपने विचार व सुझाव रखे। हिंदू समाज के पिछड़े व वंचित वर्ग के बंधुओं हेतु हर संभव प्रयास कर उन्हे मुख्य धारा में लाने हेतु सनातन संस्कृति जागरण संघ द्वारा सबको साथ लेकर सतत प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर भागल के कई लोग सनातन संस्कृति जागरण संघ के साथ जुड़े। संगठन के मीडिया प्रभारी श्री माणक भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर सनातन संस्कृति जागरण संघ के बहुत से सदस्य व अन्य श्रोता जन उपस्थित थे जिनमें वालाराम मौर्य, जबरसिंह चौहान, शंकरलाल सोलंकी, राव नरपतसिंह आर्य, ठेकेदार ओटाराम मेघवाल, तारचंद फुलवारियां, मोहनलाल सेन, शंकरलाल प्रजापत, मनोहर मल सुखाडिया, महेंद्र वैष्णव, बाबूलाल सोलंकी, पदमाराम बागरी, शंकरलाल गहलोत, बगदाराम राणा, राजेश t सोनी, अर्जुन जीनगर, दिलीप चौहान, तेजाराम मेघवाल, अर्जुन बंजारा, रमेश माली, राजेंद्र वैष्णव, जितेंद्र सोनी, मेवाराम राणा आदी रहे। यज्ञ का सम्पादन राव विक्रम सिंह आर्य ने वैदिक रीति से करवाया। पिछले लंबे समय से भीनमाल व आसपास के इलाकों में सनातन संस्कृति जागरण संघ ने हिंदू समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव, व्यसन आदि को समाप्त कर समरस समाज की स्थापना व यज्ञ द्वारा धर्म जागरण का व्यापक स्तर पर प्रसार किया है जिसमें हर सप्ताह अलग अलग बस्तियों में यज्ञ का आयोजन कर राष्ट्र, समाज व धर्म की रक्षा का संदेश दिया जाता है, जिसके जन जागृति के रूप में सकारात्मक परिणाम भी समाज में देखने को मिल रहे है। व्यक्ति से व्यक्ति व समाज से समाज को जोड़ने हेतु घर घर यज्ञ अभियान ने सर्वश्रेष्ठ माध्यम के रूप में नगर में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.