Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

नही सहेगा राजस्थान अभियान को लेकर रैली का हुआ आयोजन।

0 46

हितेंद्र जोशी बौद्धिक भारत रानीवाड़ा

रानीवाडा। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशव्यापी अभियान ‘‘नही सहेगा राजस्थान’’ को लेकर रानीवाडा विधानसभा की विधानसभा स्तरीय रैली का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव की उपस्थिति में स्थानीय भाजपा कार्यालय में बैठक का आयोजन कर महाराणा प्रताप सर्किल, गरबा चौक, पुलिस थाना, बडगांव रोड होते हुए सांचौर फाटक तक पैदल रैली का आयोजन कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने कहा कि अब वक्त आ गया है कांग्रेस सरकार को उखड फेंकने का, कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए राव ने कहा कि पार्टी के आगामी कार्यकर्मो को हमें पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ सफल बनाने में अपना योगदान देना है तभी जाकर राजस्थान में भाजपा की संकल्प से सिद्धी तक के मंत्र को साकार किया जा सकेगा। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को विधायक नारायणसिंह देवल ने फोन कॉल के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 1 अगस्त को ‘‘नही सहेगा राजस्थान’’ अभियान को लेकर प्रदेशव्यापी रैली में अधिक से अधिक संख्या में आने हेतु कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अनुरोध किया। बैठक के पश्चात् जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव के नेतृत्व में पैदल रैली निकाली गई। इस अवसर पर जिला मंत्री डॉ. शिला विश्नाई, कार्यक्रम संयोजक मुकेश कुमार खण्डेलवाल, मंडल अध्यक्ष रिडमलसिंह डाभी, बाबूलाल पुरोहित, दौलतसिंह कलापुरा, एससी मोर्चा जिला महामंत्री रमेश मेघवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, विजयराज चौधरी, करसनसिंह देवड़ा पांचला, गणपतलाल थावरेसा, नारायणसिंह कालमा, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल, मोहब्बतसिंह गुन्दाऊ, जवाहरसिंह पाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामलाल पुरोहित, करडा महामंत्री हेमाराम जांगू, महामंत्री गोविन्द रावल, भाटीप सरपंच हरदान डारा, दिनेश गर्ग, कान्तिलाल पुरोहित रोडा, किरण कुमार माली, चन्दनसिंह कालमा, उत्तमसिंह परिहार, चेतन वैष्णव, अमरसिंह तावीदर, परखाराम मेघवाल, जबराराम पुरोहित, शेरदान चारण, पदमसिंह भाटवास, विक्रमसिंह राव, किशनाराम जाट, रामसिंह सोलंकी, वीर बहादुरसिंह, नारायणदान चारण, भीखाराम चौधरी, महामंत्री भगवानसिंह चेकला, नरेश जोशी, नरपत कोली लाछीवाड, अजाराम घांची, गिरधारी मोदी, फुलसिंह जाखडी, वालाराम पुरोहित, सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.