Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

राजस्थान नर्सेज संघर्ष समिति का गठन —जेडी चारण।

0 181

भरत जोशी बौद्धिक भारत समाचार

राजस्थान नर्सेज यूनियन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष जीवत दान चारण ने बताया कि राजस्थान में कार्यरत सविंदा,निविदा, स्थायी नर्सेज की समस्याओं के संदर्भ में आज मुख्यालय जयपुर में राजस्थान के तीन प्रमुख रजिस्टर्ड RNU, RNA, RRNA संगठनों की मिटिंग आयोजित की गई। जिसमें तीनों संगठनों ने एकमत में गांधीवादी आंदोलन के लिए सहमती प्रदान की। व राजस्थान नर्सेज संघर्ष समिति का गठन कर इसके बेनर तले आगामी आंदोलन को मूर्त रूप दिया जाएगा , जिसमे प्रदेशाध्यक्ष को संयोजक की भूमिका रहेगी व इसी तर्ज पर जिलो में भी संघर्ष समिति का गठन कर जिलाध्यक्ष को संयोजक बनाया जाएगा ,जिस पर इन नर्सेज की प्रमुख मांगे सविंदा से नियमित हुए नोशनल लाभ दिलाने, सीएचए की सेवा बहाली, केन्द्र के समान वेतनमान, दवा लिखने का अधिकार, समयबद्ध पदोन्नती, नर्सेज का प्रथक निदेशालय, नर्सेज का केडर पुर्नगठन, संविदा, निविदा, यूटीबी, एनएचएम नर्सेज का मानदेय 37800 करवाना, नर्सेज भर्ती प्रक्रिया अतिशिघ्र करवाना, भर्ती प्रक्रिया में एनएम के 2200 पद, नर्सिंग आफिसर के 3800 पद जुडवाना, एएनएम एलएचवी संघ से राज्य सरकार की वार्ता की धरातल पर कियान्विति करवाना, ANM का ग्रेड पे 3600 करवाना ,स्पष्ट जॉब चार्ट जारी करवाना इत्यादी सम्मिलित हैं। अलग-अलग संघों द्वारा विगत लम्बे समय से राज्य सरकार के समक्ष नर्सेज की समस्याओं के समाधान के लिए अपना पक्ष रखा गया जिसमें सरकार द्वारा समस्याओं का निस्तारण भी किया गया लेकिन अधिकतर समस्या जस की तस है। इसीलिए हमारे द्वारा गांधीवादी आन्दोलन की पहली कड़ी में राज्य सरकार का ध्यान आकर्षण करवाने के लिए 17 जुलाई 2023 से 22 जुलाई 2023 तक जिलामुख्यालय, तहसील मुख्यालय से माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार एवं माननीय चिकित्सा मंत्री राजस्थान सरकार को ज्ञापन प्रेषित किए जाएंगे। मीटिंग में देवाराम चोधरी प्रदेशाध्यक्ष RNU, खुशी राम मीणा प्रदेशाध्यक्ष RNA, चंद्रकांत प्रदेशाध्यक्ष RRNA, जीवत दान चारण कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष RNU , सभी सामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.