पालिका क्षेत्र में अध्यक्ष विमला सुरेश जी बोहरा एवम अधिशाषी अधिकारी आशुतोष आचार्य के निर्देशानुसार पालिका द्वारा शहर में छिड़काव करवाया जा रहा है
अधिशाषी अधिकारी आशुतोष आचार्य में बताया कि बारिश के मौसम को देखते हुए व मच्छरो के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पालिका स्वास्थ्य निरीक्षक संजय कुमार जोशी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर शहर प्रत्येक वार्ड में प्रतिदिन डेल्टामेथ्रिन 2.5% फिनाइल, फोगिंग, DDT पाउडर, का छिड़काव कर बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप को रोकने का कार्य किया जा रहा है।