नीरज रवि वर्मा बौद्धिक भारत सतना
मध्यप्रदेश सतना जिले के मैहर – अपनी बेहद आक्रामक राजनीतिक शैली के लिए विख्यात शिवम पाण्डेय अनवरत प्रगति के सोपान में एक नया स्थान अर्जित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नियुक्त हुए हैं।विद्यार्थी जीवन से ही अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले शिवम इससे पूर्व कांग्रेस आई टी सेल के प्रदेश महासचिव सहित कई अन्य पदों पर सफलतापूर्वक पार्टी के दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।कम आयु में ही उन्होंने इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए अपने को तैयार किया है।उनकी निष्ठा लगन एवं असीम ऊर्जा का लाभ आगामी विस चुनाव में निश्चित रूप से पार्टी को मिलेगा ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।उनकी इस नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव धर्मेश घई जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा नागेंद्र नाथ बडगैयां चंद्रकांत चौरसिया राजा पूर्व पार्षद राज बाबू सिंह रमेश प्रजापति ध्यानेश घई अखिल मिश्रा रजनीश शर्मा निखिल सिंह तिवारी अजीर बिहारी द्विवेदी कुलदीपक पाठक अजय तिवारी सौरभ केसरी सनी सिंह पीयूष चौरसिया दिनेश सावलानी सनी गंगवानी सुनील कोरी अंकित बढ़ोलिया जान मोहम्मद नसीब खान मुरली चौरसिया हंसराज पांडे अनुसुइया त्रिपाठी अजय विश्वकर्मा सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।