भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह के विरुद्ध कार्यवाही करने राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन व महिला पहलवानो को दिया गया सर्मथन।
नीरज रवि वर्मा बौद्धिक भारत सतना
मध्यप्रदेश सतना जिले में ज्ञात हो देश के लिए मेडल जीत राष्ट्र का गौरव बढ़ाने वाली महिला पहलवानो के द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद ब्रजभूषण सिंह के विरुद्ध शोषण करने का आरोप लगाते हुए विगत कई माह से दिल्ली आंदोलित हैं। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप से मुकदमा दर्ज जरूर हुआ है लेकिन गिरफ्तारी अभी तक नही हो सकी है। बल्कि महिला पहलवानो के आंदोलन को कुचलने का काम किया गया है। जिससे खेल जगत में भारत की छवि खराब हुई। जिससे पूरा देश गुस्से में है। महिला पहलवानो को न्याय मिले इस बावत आज उचेहरा के गाँधी स्मारक में किसान, मजदूर, व्यापारी, महिला संगठनों न धरना देकर ब्रजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार कर महिला पहलवानो को न्याय दिलाने वास्ते महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौपा गया ज्ञापन। इस दौरान पूर्व नगर परिषद उचेहरा के पूर्व अध्यक्ष हरीश ताम्रकार, भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह, व्यापारी संघ उचेहरा के अध्यक्ष डॉ. पवन ताम्रकार, अधिवक्ता संघ उचेहरा के अध्यक्ष उपेंद्र पांडेय, कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह, अतुल गौतम डब्बू, किसान कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष आनंद बहादुर सिंह मेजर, पूर्व पार्षद उमेश गौतम, पूर्व पार्षद मुबारक अली भूरा, पुष्पेंद्र सिंह, राजेन्द्र अग्रवाल, धर्मराज हरबोल, विनय ताम्रकार, रिशू समदरिया, राजकुमार ताम्रकार, बालेन्द्र सिंह, महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष सियासखी चौधरी, महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष सोनू पांडेय, रामावतार सिंह पटेल, रोहाणी प्रसाद सिंगरौल, यशवंत सिंह, संत कुमार सिंह, राजेन्द्र अग्रवाल, रजनीश शुक्ला, रामाश्रय दहिया, उर्मिला सिंह के साथ काफी संख्या में लोग रहे मौजूद।