Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

ANM/LHV की 5 सूत्रीय मांगों का संज्ञान ले सवेंदनशील सरकार –जेडी चारण

0 46

निकिता जोशी बौद्धिक भारत समाचार

विभिन्न महत्वपूर्ण मांगो को लेकर गांधी वादी तरीको से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता व महिलादर्शिका के मांगो के समर्थन में राजस्थान नर्सेज यूनियन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष जीवत दान चारण ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान सरकार को ज्ञापन भेज कर इनकी मांगो के निराकरण की मांग की है कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष जीवत दान चारण ने बताया कि पिछले आठ दिन से पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता व महिला दर्शिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जिसमे इनकी मुख्य मांग पदनाम बदलने , ग्रेड पे 3600 करने , पदोन्नति, पदोन्नति के पद बढ़ाने, 2013 में उप स्वास्थ्य केन्दों की मैपिंग व वितीय स्वीकृति जारी कराने का है , जिसमे ज्ञात रहे पूर्व में भी इन मांगों को लेकर सरकार से विभिन्न माध्यमों के द्वारा संज्ञान में लाया गया है लेकिन ये मुख्य मांगे ज्यो की त्यों है इसमे से एक भी बिंदु का निराकरण नहीं किया गया है जिससे सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है , इनके हड़ताल पर जाने से राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजनाएं प्रभावित हो रही है ये स्वास्थ्य कार्यकर्ता चिकित्सा विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी है कर्मचारियों के लिए महत्त्वपूर्ण घोषणाये माननीय सवेंदनशील मुख्यमंत्री जी ने पूर्व में भी की है अतः इन कर्मचारियों की उचित 5 सूत्रीय मांगों का निराकरण कर इन कर्मचारियों को राहत प्रदान करावे जिससे पुनः नए जोश उमंग के साथ काम पर लौट कर नये स्वस्थ राजस्थान के संकल्प की परिकल्पना को पूर्ण किया जा सके ,साथ ही महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता 2023 की भर्ती का भी विज्ञान जारी कर बेरोजगार व सविंदा महिला कर्मचारीयो को राहत मिल सके , राजस्थान नर्सेज यूनियन आपका आभारी रहेगा !

Leave A Reply

Your email address will not be published.