हरीश कुमार गोयल बौद्धिक भारत समाचार
माउंट आबू । 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस समारोह माउंट आबू के उपखंड अधिकारी राहुल जैन आईएएस द्वारा माउंट आबू की नक्की झील पर स्थित राष्ट्रीय उद्यान में प्रातः 8:45 पर एवं माउंट आबू के पोलो ग्राउंड में प्रातः 9:30 बजे भव्य आयोजन के साथ ध्वजारोहण किया गया इस कार्यक्रम में माउंट आबू के नगर पालिका आयुक्त रामकिशोर एवं माउंट आबू पुलिस उप अधीक्षक योगेश शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष जीतू राणा एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष रंजीत बनोधा नगरपालिका के सभी पार्षद गण एवं नगर पालिका स्टोर शाखा से राज किशोर शर्मा एवं माउंट आबू के सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी माउंट आबू के सभी स्कूली बच्चों एवं माउंट आबू वासी एवं पर्यटक इस कार्यक्रम में मौजूद रहे यहां भी राष्ट्रीय ध्वज को राष्ट्रगान के साथ साथ सलामी दी गई माउंट आबू के स्कूली बच्चों द्वारा मार्च पास्ट पीटी परेड एवं सुंदर झांकियों का प्रदर्शन किया गया एवं स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया माउंट आबू वासियों को संबोधित करते हुए माउंट आबू के उपखंड अधिकारी राहुल जैन द्वारा कहा गया कि सरकार की योजनाओं का आप पूरा फायदा उठाएं एवं प्लास्टिक एवं पॉलिथीन का यूज़ बिल्कुल ना करें वही उपखंड अधिकारी द्वारा विशिष्ट सेवाओं के लिए किया गया सम्मान नगर पालिका अध्यक्ष जीतू राणा ने अपने संबोधन में कहा कि माउंट आबू वासियों कि काफी समय से जो परेशानियां थी कि भूमि के पट्टे आवंटित हो जाए तो उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमने बहुत से पट्टे बांट दिए हैं और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी सभी लोगों को भूमि के पट्टे वितरित किए जाएंगे राज्य सरकार की यह सबसे बड़ी योजना है जिसका फायदा आबू वासियों को अवश्य मिलेगा।
