Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

थाना पानसेमल पुलिस द्वारा शरीर को स्वस्थ रखने हेतु योगा अभ्यास किया गया।

0 23

रामलाल सोलंकी बौद्धिक भारत समाचार बडवानी

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दीपक कुमार शुक्ला व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजपुर के मार्गदर्शन मे पुलिस की व्यस्थतम ड्युटी मानसिक तनाव को दुर करने तथा शरीर को स्वस्थ रखने हेतु हर बार की तरह आज रविवार को थाना पानसेमल के स्टाप द्वारा योगासन प्रणायम किया गया तथा श्रमदान कर थाना परिसर एवं पुलिस लाईन परिसर मे स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की गई। उक्त योगासन मे थाना प्रभारी श्री लखनसिह बघेल, उनि बी.एस.चौहान, उनि ज़गदीश भालसे, सउनि हेमराज वर्मा और थाने का समस्त स्टाप सम्मिलित रहा। थाना प्रभारी पानसेमल द्वारा बताया गया कि थाने के समस्त स्टाप द्वारा मानसिक तनाव दुर करने एवं शरीर को स्वस्थ रखने हेतु प्रति रविवार थाने पर योगासन रखा जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.