Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

रानीवाड़ा विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल ने जिला कलेक्टर जालोर को पत्र लिखकर गिरदावरी की मांग की है।

0 16

हितेंद्र जोशी बौद्धिक भारत समाचार

रानीवाड़ा विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल ने जिला कलेक्टर जालोर को पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र रानीवाड़ा सहित पूरे जिले में शीतलहर से हुए नुकसान को लेकर विशेष गिरदावरी की मांग की है। देवल ने कहा है कि जब राज्य सरकार ने प्रदेश में पाला एवं शीतलहर से किसानों की फसलों को हुए नुकसान (खराबा) की विशेष गिरदावरी करने के आदेश जारी कर दिए हैं तो फिर जालोर में विशेष गिरदावरी के आदेश अब तक क्यों जारी नहीं किए गए। किसानों की फसलों में करीब 50 प्रतिशत से ज्यादा खराबा हो चुका है इसलिए तुरन्त प्रभाव से आज ही विशेष गिरदावरी के आदेश जारी कर गिरदावरी कार्य शुरू करवाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.